{"_id":"59c887204f1c1b23688b64a3","slug":"31506314016-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेचने पर किसान को देने होगें 15 रुपये प्रति क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बेचने पर किसान को देने होगें 15 रुपये प्रति क्विंटल
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार से शुरू हो रही सरकारी धान खरीद पर किसानों को केंद्र पर 15 रुपये प्रति क्विंटल का चार्ज देना होगा। जो उसके धान बेचने के बाद कुल धानराशि में जोड़ कर वापस कर दिया जाएगा। जिले में धान खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डिप्टी आरएमओ हरवेंद्र कुमार का कहना है कि किसान से यह शुल्क लेबर चार्ज, धान की साफ-सफाई के लिए तुरंत लिया जाएगा ताकि असुविधा न हो। बाद में धान बेचने पर उसकी कुल धानराशि में वापस कर दिया जाएगा।
सोमवार से जिले में 28 सरकारी धान केंद्रो पर वे किसान ही धान बेच सकेंगे जिनका पंजीकरण ऑन लाइन हो चुका है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि धान खरीद करने के लिए सभी तैयारियों हो चुकी हैं। जिले में 43,800 मीट्रिक टन खरीद करने का लक्ष्य है। इसको जनवरी तक पूरा करना है।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर खरीदे गए धान की कुटाई के बाद ही गोदाम में भंडारण किया जाता है। इसके लिए सरकार ने जो मिल व्यापारी 30 दिन के अंदर धान की कुटाई कर चावल उपलब्ध करा देगा, उसे 10 रुपये प्रति क्विंटल का प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है। इस प्रकार मिलर को दस रुपये कुटाई का चार्ज और दस रुपये प्रोत्साहन मिला कर 20 रुपये प्रति क्विंटल एक माह के अंदर चावल उपलब्ध कराने पर दिया जाएगा। एक माह बाद चावल उपलब्ध कराने वाले मिलर को केवल धान कुटाई का दस रुपये प्रति क्विंटल का चार्ज दिया जाएगा।