{"_id":"59bdfb1f4f1c1b1e688b4ecd","slug":"31505622815-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चिट्ठी न कोई संदेश’ गाकर बच्चों ने किया भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चिट्ठी न कोई संदेश’ गाकर बच्चों ने किया भाव विभोर
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को संतोष कुमारी अग्रवाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। रेखा सक्सेना ने ‘चिट्ठी न कोई संदेश गाकर सुनाया’ तो कई लोग भावुक हो गए।
कार्यक्रम शुरू होने पर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने संतोष कुमारी के चित्र के समक्ष दीप जलाया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान से बच्चों को अवगत कराया गया। छात्रा मुक्ति आनंद ने जीवन परिचय बताया। बाद में बच्चों ने औषधीय पौधों का रोपण किया। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने औषधीय पौधों से होने वाले फायदे भी बताए। छात्र और छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर नंदिता अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा समेत कई शिक्षिकाएं मौजूद थीं।