फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   31 crore rupees will be spent on widening the road between Kachla and Palpur.

Budaun News: कछला-पालपुर के बीच 31 करोड़ से होगा सड़क का चौड़ीकरण

Thu, 21 May 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 21 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
31 crore rupees will be spent on widening the road between Kachla and Palpur.
उझानी। कछला-सहसवान रोड पर कछला से पालपुर के बीच सड़क का चौड़ीकरण 31 करोड़ से होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य ने शिलापट का शिलान्यास किया। चौड़ीकरण के बाद लोगों को सहसवान तक आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम कछला चौराहे पर बुधवार पूर्वाह्न शुरू हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कछला-सहसवान रोड पर पालपुर से आगे सहसवान तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य पहले ही हो चुका है। कछला और पालपुर के बीच सड़क के चौड़ीकरण को 31 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कछला गंगाघाट के कायाकल्प का काम जल्द शुरू होने का भी जिक्र किया। इस दौरान कछला नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह, मोहित तोमर, झंडू भैया, मुनीष कुमार राघव, रविकांत वर्मा, मुकेश तोमर, अजय तोमर, शैलेष सिंह, गिरीशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed