फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   305 secondary schools and 48 primary health centers will be connected with broadband service

Budaun News: ब्रॉडबैंड सेवा से जुड़ेंगे 305 माध्यमिक स्कूल और 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 02 Feb 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
305 secondary schools and 48 primary health centers will be connected with broadband service
जीआईसी में ब्रॉडबैंड के माध्यम से काम करता कर्मचारी। संवाद
बदायूं। केंद्र सरकार की बजट में घोषणा के बाद जिले के सभी 305 माध्यमिक स्कूल और 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़े जाएंगे। इससे जिले के माध्यमिक स्कूल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ा बदलाव दिखेगा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को आए बजट में सरकार ने घोषणा की है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। जिले में 305 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से इस बार सौ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस कारण इनको पहले से ही इंटरनेट की बेहतर सुविधा से जोड़ा गया है। अब शेष माध्यमिक विद्यालयों को भी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवेश कुमार का कहना कि स्कूलों को नेट से जोड़ने की कवायद सरकार की एक अच्छी पहल है। इससे स्कूलों से हर माह जो सूचनाएं मांगी जातीं है, वह समय से मिल सकेंगी। अभी जब शासन से सूचनाएं मांगी जाती हैं तो विद्यालयों से सूचनाओं को मंगवाने व इकट्ठा करने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजाें के साथ ही डॉक्टर व स्टाफ को होगा फायदा
सरकार की घोषणा के बाद जिले की 48 पीएचसी को भी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जुड़ने की उम्मीद जाग गई है। सीएमओ डा. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि सभी सीएचसी पर ब्रॉडबैंड सेवा है। पीएचसी को ब्रॉडबैंड से जोड़ने की बात बजट में कही गई है। पीएचसी पर इंटरनेट न होने से सीएचसी से पीएचसी की कनेक्टिविटी नहीं रहती। अगर पीएचसी को नेट से लैस किया जाता है तो मरीजाें के साथ ही डॉक्टर व स्टाफ को फायदा होगा।

जीआईसी में ब्रॉडबैंड के माध्यम से काम करता कर्मचारी। संवाद

जीआईसी में ब्रॉडबैंड के माध्यम से काम करता कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed