फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   3.21 lakh plants to be planted in July

जुलाई में लगेंगे 3.21 लाख पौधे

Thu, 29 Jun 2017 12:02 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 29 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
3.21 lakh plants to be planted in July
पौधरोपण - फोटो : डेमो
-सीडीओ ने कई विभागों की बैठक में बनाई रणनीति
विज्ञापन

जिले में वन विभाग के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से माह जुलाई में वृहद पौधरोपण कार्य कराया जाए। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में पौधरोपण के संबंध में रणनीति बनाने को हुई बैठक में जिले में जुलाई तक 321030 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

सीडीओ ने कहा कि अभियान के दौरान फलदार, फूलदार तथा छायादार पौधे लगाए जाएं। पौधे लगाने के बाद इसकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी समझी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आवास, औद्योगिक विकास, उद्यान एवं खाद्य, प्रसंस्करण, ग्राम्य विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, सिंचाई, रेशम विकास, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा तथा कृषि विभाग सहित सभी विभाग तीन दिनों के अंदर कार्य योजना तैयार कर डीसी मनरेगा को उपलब्ध करा दें। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाया जाए। खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पौधरोपण कार्य किया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों में पौधों के प्रति प्रेम जागृत करने के लिए पौधरोपण के महत्व का पाठ सिखाया जाए। बैठक में वनाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed