फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   28 thousand employees will get booster dose from January 10

28 हजार कर्मचारियों को बूस्टर डोज 10 जनवरी से लगेगी

Tue, 28 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
28 thousand employees will get booster dose from January 10
बदायूं। ओमिक्रॉन वैरिएंट फैलने की रफ्तार तीन गुना ज्यादा होने के साथ फरवरी के अंत तक कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चरम पर होगी। ऐसे में इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 60 वर्ष के ऊपर आयु के लोगों को भी बूस्टर डोज दी जाएगी। जिले में बूस्टर डोज देने का काम 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण फरवरी में शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना टीका लगाया था। स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या जिले में 28 हजार से ज्यादा है। गौर करने वाली बात यह है कि बूस्टर डोज के लिए सरकार ने नौ से 12 महीने का समय तय किया है। जिन लोगों को दूसरी डोज लगे नौ माह हो चुके हैं हैं उनको बूस्टर डोज दी जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज लगे नौ माह से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में इन सभी को बूस्टर डोज दी जानी है। जिले में नियमित कोरोना टीकाकरण के साथ बूस्टर डोज देने का काम भी 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी है कि बूस्टर डोज देने का काम कोरोना की तीसरी लहर प्रभावी होने से पहले पूरा कर लिया जाए। इसके बाद 60 वर्ष से ऊपर आयु के बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज के रूप में तीसरा टीका लगाया जाएगा। दरअसल, अगर तीसरी लहर चरम पर पहुंचती है तो एक बार फिर से स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को मोर्चा संभालना होगा। ऐसे में उनके संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं कि दोनों डोज लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके चलते इन लोगों को बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। शासन स्तर से गाइड लाइन के कारण पर बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से
कोरोना की तीसरी लहरी से पहले तीन जनवरी से जिले में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश मिल गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को गाइड लाइन का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के टीकाकरण के बारे में कहा था। इसके बाद शासन स्तर से जिला स्तर पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल जिले में नियमित टीकाकरण चल रहा है। पहले डोज के मामले में जिला प्रदेश स्तर पर रैंक में 15 और दूसरी डोज के मामले में 49 वें स्थान पर है।

स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने का काम 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा। जिले में इनकी संख्या 28 हजार से ज्यादा है। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश मिल चुके हैं। इसके अलावा तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के टीकाकरण के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
-डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed