फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   28 dengue patients, five malaria patients found

डेंगू के 28, मलेरिया के पांच मरीज मिले, जिले के 29 गांव हाईरिस्क श्रेणी में

Tue, 18 Oct 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
28 dengue patients, five malaria patients found
हेल्थ कैंप में दवाओं का वितरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डेंगू का वायरस अब तक जिले के 29 गांवों तक फैल चुका है। डेंगू जानलेवा हो रहा है। जांच के बाद कुछ मौतों की बात स्वास्थ्य विभाग भी स्वीकार कर रहा है। जिले के संवेदनशील हो चुके 29 गांवों में निगरानी, स्वास्थ्य कैंप और दवाओं के छिड़काव के साथ जागरूकता कार्यक्रमों के लिए स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने अतिरिक्त टीमों को लगाया है। सोमवार रात आई रिपोर्ट में जिले में डेंगू के एक दिन में 28 मरीज मिले हैं। मलेरिया के भी पांच मरीज निकले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने सोमवार को जिले में 506 लोगों की एलाइजा जांच कराई। इनमें 28 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। सोमवार को नौ स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। इस दौरान चार सौ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवाओं का वितरण किया गया। 275 घरों में लार्वा तलाश किया गया। 34 स्थानों पर लार्वा पाया गया। 112 गांवों में मच्छर और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। सोमवार को डेंगू के 28 नए मरीज मिलने के बाद जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 112 हो गई है। कई गांवों में वायरल बुखार का व्यापक प्रकोप भी बना हुआ है। दो मौतों के बाद सोमवार को भी जगत ब्लॉक के गांव लखनपुर में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

लखनपुर में काफी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार से गांव की सुषमा, सचिन, मिन्की, नन्ही देवी, हरनीश की हालत बिगड़ने के बाद परिवार वालों ने इनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप उझानी के गांव ननाखेड़ा, बिल्सी के गुधनी और जगत के लखनपुर में है। यहां लगातार दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूकता भी
मलेरिया विभाग की ओर से सोमवार को 161 गांवों में दवाओं का छिड़काव करने के साथ ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव और इलाज के प्रति जागरूक भी किया गया। ग्रामीणों को पंफलेट और पोस्टर का वितरण किया गया। आसफपुर के गांव बसोमी में विशेष अभियान चलाया गया। यहां हाल ही में बच्ची जापानी बुखार की चपेट में आ गई थी। ननाखेड़ा, गुधनी और लखनपुर में भी अभियान चलाया गया। दातागंज के बाढ़ प्रभावित गांवों में भी दवाओं के छिड़काव के साथ फॉगिंग कराई गई।

सोमवार को 506 लोगों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें 28 डेंगू के मरीज मिले हैं। इन दिनों डेंगू का सीजन है। लोगों को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले भर में लगातार स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम के सभी उपाय किए जा रहेे हैं। -डॉ. तहसीन, एडीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed