फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   27 students, teachers suspended in English

अंग्रेजी में फेल किए गए थे  27 छात्र, शिक्षक सस्पेंड

Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी Updated Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
27 students, teachers suspended in English
डेमो - फोटो : डेमो
अंग्रेजी में फेल किए गए थे 
विज्ञापन

27 छात्र, शिक्षक सस्पेंड
-डीआईओएस की जांच में हुआ खुलासा
उझानी के एमजीपी कॉलेज में अब दोबारा होगी कक्षा 11 के छात्रों की अंग्रेजी परीक्षा

महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज में कक्षा-11 के अंग्रेजी विषय के 27 स्टूडेंट्स को फेल करने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कराई गई जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बच्चे फेल नहीं हुए बल्कि उनको किया गया। इस मामले में जिम्मेदार माने गए कॉलेज के अंग्रेजी शिक्षक को डीआईओएस की रिपोर्ट पर मैनेजर ने सस्पेंड कर दिया है। 
छात्रों को अंग्रेजी विषय में फेल किए जाने का मामला 31 मार्च को गृह परीक्षा का रिजल्ट घोषित किए जाने के दौरान सामने आया था। परीक्षार्थियों ने अगले दिन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार से मिलकर कापियों का मूल्यांकन करने वाले सब्जेक्ट टीचर सुनहरी लाल सूर्या पर गंभीर आरोप लगाए थे। परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्हें साजिशन फेल किया गया। कक्षा में सूर्या ही उन्हें अंग्रेजी विषय पढ़ाया करते थे। डीआईओएस ने परीक्षार्थियों की शिकायत पर चार सदस्यीय विभागीय टीम बनाकर गोपनीय जांच कराई। उसमें शिक्षक की ओर से बच्चों को फेल करने की बात सामने आई। डीआईओएस की रिपोर्ट पर विद्यालय प्रबंधक नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने शिक्षक सूर्या को सस्पेंड कर दिया। प्रधानाचार्य वाईके सिंह ने बताया कि शिक्षक सूर्या को सस्पेंड कर दिया गया है। फेल स्टूडेंटस से भी फिर से परीक्षा देने या फिर किसी और कापियों को मूल्यांकन कराने का विकल्प चुनने को कहा गया था। स्टूडेंट्स ने फिर से परीक्षा देने का विकल्प चुना है। ऐसे में फेल स्टूडेंट्स की अंग्रेजी विषय के प्रथम पेपर की परीक्षा 22 अप्रैल और द्वितीय पेपर की परीक्षा 23 अप्रैल को कॉलेज परिसर में होगी। बता दें कि डीआईओएस के आदेश पर कॉलेज स्तर से सूर्या से जवाब मांगने के लिए नोटिस भी भेजा गया था लेकिन उन्होंने उस वक्त नोटिस लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

--
जांच में पाया गया कि शिक्षक ने जानबूझकर बच्चों को फेल किया इसलिए उनको सस्पेंड करने के लिए विद्यालय प्रबंधक को लिखा। प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि दोबारा परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed