फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   27 police personnel were transferred on the first day of the year

Budaun News: साल के पहले दिन ही 27 पुलिस कर्मी इधर-उधर

Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
27 police personnel were transferred on the first day of the year
बदायूं। नए साल के पहले दिन ही एसएसपी ने तबादले कर डाले। एक सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि 27 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल की गई है। डायल 112 का मनोज कुमार वर्मा को प्रभारी बनाया गया है। यह आदेश बुधवार की देर शाम जारी हुआ।
विज्ञापन


प्रभारी चौकी ककराला से दरोगा रामनाथ कन्नौजिया को थाना अलापुर, राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी ककराला, कैलाश चंद को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बिसौली, रविंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना उघैती, महेंद्र सिंह चौकी प्रभारी छह सड़का को हटाकर सदर कोतवाली भेजा गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से योगेश कुमार को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह को लाइन से प्रभारी चौकी सिविल लाइंस बनाया गया है। हेड कांस्टेबल अजय कुमार को थाना सहसवान से उझानी भेजा गया है। जबकि मनोज गंगवार को थाना सिविल लाइंस से थाना हजरत पुर, ओमकार को थाना हजरतपुर से सिविल लाइंस, शोभित यादव, सुशील कुमार, कालीचरण के अलावा भी अन्य पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल किया गया है। सिविल लाइंस में तैनात अनुज चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed