{"_id":"576d50884f1c1bd632b48a9e","slug":"26-persons-including-two-tower-cut-the-power-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टॉवर समेत 26 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टॉवर समेत 26 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी क्षेत्र में दो नलकूपों समेत 14 लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी और बकाया वसूली को चलाए जाने वाले अभियान के तहत शहर में छापामारी के दौरान दो मोबाइल के टॉवरों समेत 26 बिजली कनेक्शन काट दिए गए। टॉवरों में एक टाटा और दूसरा एयरटेल का बताया गया है। उझानी देहात क्षेत्र में 14 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर में एक्सईएन छैल बिहारी के नेतृत्व में चले अभियान के तहत 26 बिजली कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन ने बताया कि इनमें टाटा और एयरटेल के कनेक्शन भी शामिल हैं। इन दोनों टॉवर पर साढ़े तीन लाख से भी अधिक का बिजली बकाया है। शहर में सभी काटे गए बिजली कनेक्शन धारकों को चेताया गया है कि अगर उन्होंने बिना अनुमति के कनेक्शन जोड़े तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज काई जाएगी।
उझानी के एसडीओ छैल बिहारी के नेतृत्व में चले विशेष अभियान में असरासी के जेई आरपी शर्मा ने 14 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें दो प्राइवेट नलकूप चालक हैं। असरासी की छापामारी टीम की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जेई शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।