फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2590 children got admission in private schools

Budaun News: 2590 बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिला प्रवेश

Fri, 20 Feb 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
2590 children got admission in private schools
बदायूं। जिले के गरीब, मजदूर तबके के लोगों के बच्चे अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ सके। इसके लिए 5202 बच्चों ने आरटीई के तहत आवेदन किया था। बुधवार को डीएम ने लॉटरी निकाली, जिसमें 2590 बच्चों को प्राइवेट स्कूल आवंटित किए गए।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 5202 बच्चों ने निजी स्कूल में पढ़ने के लिए आवेदन किया। इसमें विभाग की ओर से आवेदन पत्र की जांच की गई, जिसमें 4755 आवेदन पत्रों को स्वीकृति दी गई। वहीं 447 कमियां होने की वजह से निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय व जिला बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित किया। इसमें चयनित बच्चों की फीस समेत तमाम शैक्षणिक खर्च का भुगतान शासन की ओर से स्कूल को किया जाता है। जिले में प्रथम चरण में आरटीई के तहत 2590 बच्चों को स्कूल में सीट आवंटित की गईं। वहीं 2165 बच्चों को विद्यालयों का आवंटन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed