फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   25 thousand people took membership of BJP in five days

Budaun News: पांच दिन में 25 हजार लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Sun, 08 Sep 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
25 thousand people took membership of BJP in five days
भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय टीम के साथ बैठक करते क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय टीम के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रवासी वीर सिंह पाल आदि ने समीक्षा की। इसमें पाया कि पांच दिन में 25 हजार लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यालय पर हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा सदस्यता अभियान का कार्य चल रहा है, सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति दें। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनना अनिवार्य है। प्रथम चरण में दो से 25 सितंबर तक सभी जनप्रतिनिधि विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, सहकारिता के चेयरमैन गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद करें। सदस्य अभियान के माध्यम से उनको पार्टी से जोड़ें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश, दुर्गेश वार्ष्णेय, शैलेंद्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed