फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   25 baraatis condition deteriorated after eating food in the wedding in Budaun

Budaun News: बरात में खाना खाने के बाद बच्चों समेत 25 बरातियों की हालत बिगड़ी, शादी समारोह में मची खलबली

Mon, 09 Jun 2025 11:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 11:42 AM IST
सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में रविवार रात शादी समारोह में खाना खाने के बाद बच्चों समेत 25 लोगों की तबियत बिगड़ गई, जिससे खलबली मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
25 baraatis condition deteriorated after eating food in the wedding in Budaun
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में रविवार रात शादी समारोह में दावत में लोगों ने खाना खाया। इसके बाद बच्चों समेत करीब 25 बरातियों की तबियत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। बीमार बरातियों को परिवार के लोग निजी क्लीनिक पर पहुंचे और उनका इलाज शुरू किया गया। सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। 

विज्ञापन


दूल्हा विशाल के भाई मोहल्ला गौतमपुरी निवासी सचिन ने बताया कि खाना खाने के बाद वर और वधू पक्ष के करीब 25 लोग बीमार हुए हैं। इनमें महिलाएं और कुछ बच्चों को उझानी तो वधू पक्ष के लोगों को बदायूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वधू पक्ष के लोग बदायूं में लालपुल इलाके के निवासी हैं। 
विज्ञापन


इनकी तबियत बिगड़ी 
उझानी के बीमार बरातियों में संजना (20) पुत्री करण सिंह, गंगाराम (60) पुत्र श्यामलाल, नितिन (9) पुत्र मनोज, रश्मि (18 ) पुत्र रामनिवास जय किशन (25) पुत्र देव कुमार  शामिल हैं। दूल्हा के रिश्तेदार पंजाब में संगरूर निवासी मुरारी के 12 वर्षीय बेटे गौरव की हालात ज्यादा खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि शादी में खाना बनाने का ठेका उन्होंने उझानी के ही हलवाई को दिया था। हलवाई ने सब्जी बनाने में जिन मसाले का इस्तेमाल किया वह मिलावटी थे। इन्हीं मसालों से पनीर, छोला, दाल, पूड़ी, मिक्स सब्जी सहित अन्य पकवान बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed