फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   24 person corona positive

जिला कारागार के सात बंदियों समेत 24 कोरोना पॉजिटिव

Wed, 02 Dec 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
24 person corona positive
बदायूं। मंगलवार रात एक बार फिर जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। रात 1259 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 24 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि 1235 सैंपल निगेटिव पाए गए। सभी संक्रमित लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार रात 1259 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सात कोरोना पॉजिटिव जिला कारागार में निकले हैं। सातों पॉजिटिव जेल के बंदी हैं। उन्हें अलग बैरक में क्वांरटीन करा दिया गया है। इनके अलावा डीएम रोड पर एक पंजाबी चौक पर एक, चौबे मोहल्ला में एक, जीएमसी में एक, सिविल लाइंस इलाके में एक और पुराना बाजार में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, देहात इलाके में म्याऊं में एक, कादरचौक में दो, उझानी में एक, बिनावर में एक, सैदपुर में एक, इस्लामनगर में एक और उसावां क्षेत्र में एक पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

मंगलवार को लगाई गई टीमों ने अलग-अलग जगह कैंप लगाकर लोगों के सैंपल लेकर जांच की। सुबह से लेकर शाम तक 1490 सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed