फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   24 lakh rupees fraud by giving fake appointment letter

Budaun News: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 24 लाख रुपये की ठगी

Mon, 07 Jul 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
24 lakh rupees fraud by giving fake appointment letter
बदायूं। सहारनपुर में उद्यान विभाग में तैनात लिपिक ने एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख की ठगी की है। अब रुपये मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उसावां थानाक्षेत्र के गांव सिसौरा निवासी अजय रत्न ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भाई जिला सहारनपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है। वह भाई से मिलने सहारनपुर गया था। वहां उनकी मुलाकात विवेक मौर्य से हुई। वह सहारनपुर में उद्यान लिपिक के पद पर तैनात है। इस पर विवेक मौर्य ने बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवा देगा। उन्होंने 11 युवकों व खुद के दो-दो लाख रुपये के हिसाब से 24 लाख रुपये विवेक मौर्य को दे दिया।
विज्ञापन

उसने कई विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र 15 नवंबर 2024 को दे दिए। जब वह और उसके पहचान के युवक नियुक्ति पत्र लेकर संंबंधित विभागों में पहुंचे तो पता चला कि सभी फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई बार विवेक मौर्य को कॉल किया, लेकिन उसने मोबाइल बंद कर लिया। एक माह पूर्व विवेक मौर्य बदायूं आया। उसके साथ छह लोग थे। उसने भाजपा कार्यालय के पास बुलाया। वहां उसके बताए गए स्थान पर वह पहुंचे। यहां उसने रुपये मांगने के विरोध में गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने अब विवेक मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed