{"_id":"680fd8edf1293c829b0d7fb2","slug":"24-boxes-of-english-liquor-stolen-from-truck-report-filed-against-driver-badaun-news-c-123-1-sbly1035-138420-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक से अंग्रेजी शराब की 24 पेटियां चोरी, ड्राइवर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक से अंग्रेजी शराब की 24 पेटियां चोरी, ड्राइवर पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उझानी में ट्रक से शराब की पेटियां गायब होने की जानकारी देता चालक दानवीर। स्रोत- पुलिस
उझानी। गाजियाबाद से बदायूं के एफएल-टू गोदाम के लिए ट्रक से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 180 में से 24 पेटियां चोरी हो गई है। चालक ने उझानी पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने सदर आबकारी निरीक्षक को सूचना देकर बुलाया गया। आबकारी निरीक्षक की जांच में चालक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बदायूं के विनोद कुमार गुप्ता सालारपुर गांव स्थित एमएल-टू गोदाम के अनुज्ञापी है। रविवार रात संभल के जुनावई थानाक्षेत्र के गांव सेमरा करनपुर निवासी दानवीर पुत्र धर्मपाल ने गजियाबाद से कई ब्रांड की शराब ट्रक में लोड कर एफएल-टू के लिए चला था। सोमवार सुबह चालक उझानी कोतवाली पहुंचा। यहां उसने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर के पास रात 11:30 बजे सड़क पर पेटी गिरने से कांच की बोतलें फूटने की आवाज पर उसने ट्रक रोका। जब उसने ट्रक से उतरकर पीछे तिरपाल हटाकर देखा कि ट्रक के अंदर शराब की पेटियां कम महसूस हुई। उसने बताया कि ट्रक में शराब की 180 पेटियां थी। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा और अनुज्ञापी विनोद कुमार गुप्ता को जानकारी दी। आबकारी निरीक्षक ने कोतवाली पहुंचकर चालक से पूछताछ की। ट्रक में मौजूद पेटियों की गिनती कराई तो 24 पेटियां कम पाई गई। इस पर चालक की कहानी पर शक हुआ। आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ने बताया ट्रक के अंदर अंग्रेजी शराब के कई महंगे ब्रांड की 24 पेटियां कम निकलीं है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रास्ते में ढाबा पर खाया था खाना
- चालक दानवीर ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक ढाबा पर उसने खाना खाया था। काफी हद तक संभव है कि तिरपाल की रस्सी खोलकर कोई ट्रक में चढ़ गया हो। उसी ने घटना को अंजाम दिया होगा। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया तो कुड़ा नरसिंहपुर के पास सड़क पर शराब की टूटी बोतलों के कांच के टुकड़े भी मिले। ट्रक से अंग्रेजी शराब की जो पेटियां गायब हुई हैं, वह महंगे ब्रांड की बताई गई हैं।