{"_id":"67c89fff5f6eb25ac7007296","slug":"237-lakh-rupees-returned-to-the-victims-of-online-fraud-badaun-news-c-123-1-bdn1008-135259-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ऑनलाइन ठगी के पीड़ितों को वापस कराए 2.37 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ऑनलाइन ठगी के पीड़ितों को वापस कराए 2.37 लाख रुपये
विज्ञापन
पीड़ित को धनराशि का पत्र सौंपते एसएसपी व एसपी सिटी।स्रोत-पुलिस विभाग
- फोटो : kathua news
बदायूं। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के पीड़ितों को 2.37 लाख रुपये वापस कराए हैं। बुधवार को एसएसपी व एसपी सिटी ने दो पीड़ितों को कार्यालय बुलाकर उन्हें वापस हुए रुपयों के बैंक संबंधी प्रपत्र सौंपे।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीनगला निवासी ओमवीर सिंह के साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रहीम खान के साथ दो लाख रुपये की ठगी हुई थी। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाना पहुंचकर उसी दिन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत दर्ज होने पर साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे उनके अधिकारियों से संपर्क कर जालसाज ठगों के बैंक खाते फ्रीज करा दिए। साइबर टीम ने बैंक से पीड़ितों के रुपये वापस कराए। इसमें ओमवीर सिंह के 1.37 लाख में से 37 हजार रुपये वापस हुए।
विज्ञापन
वहीं रहीम खान के खाते में पूरे दो लाख रुपये वापस कराए गए। बुधवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह एवं एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने वापस कराए गए रुपयों के प्रपत्र पीड़ितों को सौंपे। रुपये खाते में वापस आने पर पीड़ितों ने साइबर थाना प्रभारी एवं अधिकारियों का आभार जताया।