फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   22 council members met MPs in Delhi

22 पालिका सदस्य दिल्ली में सांसद से मिले

Sun, 14 Aug 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सांसद सेे मिलना बना चर्चा का विषय
 नगर पालिका परिषद के 22 सदस्य दिल्ली जाकर सांसद धर्मेंद्र यादव से मिले। बताया कि उनके वार्डों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। आगामी चुनाव के लिए शहर सीट से प्रत्याशी के रूप में कुछ नेताओं के बारे में भी चर्चा की और कहा कि अनुभवी और साफ छवि का नेता प्रत्याशी बनाया जाए। सांसद धर्मेंद्र यादव ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या समझते हैं और रुके कार्यों को पूरा कराने के हर संभव प्रयास करेंगे। 

शहर विधायक आबिद रजा और नगरपालिका चेयरपर्सन फात्मा रजा के पार्टी से निष्कासन के बाद पहली बार है जब नगर पालिका परिषद के 22 सदस्य एकजुट होकर दिल्ली स्थित सांसद धर्मेंद्र यादव से मिलने पहुंचे। दिल्ली से लौटकर आए हारुन ने बताया कि वह अपनी समस्या लेकर सांसद से मिलने गए थे। उनका कहना था कि वह पार्टी के साथ हैं न कि व्यक्ति विशेष के साथ। वार्डों में विकास कार्य रुक जाने के कारण और वार्ड अंधेरे मेें पड़े होने के कारण जनता उनसे सवाल करने लगी है। इसलिए सांसद से हल निकलवाने के लिए ही वे लोग उनसे मिलने गए थे। दिल्ली से लौटे बताया कि शहर विधानसभा सीट पर भी उन्होंने पालिका सदस्यों से संकेतों में विचार विमर्श किया है। विश्वास दिलाया कि रुके हुए विकास कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। बताया कि 91 लोधी रोड, दिल्ली जाकर उनके साथ सांसद धर्मेंद्र यादव से मिलने वाले पालिका सदस्यों में जुवैर, परवेज, डॉ. नरेंद्र, हाजी अकबर, हाजी अबूवक्र, मोबीन परवीन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed