{"_id":"5cd72193bdec220775593af8","slug":"21557602707-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने उठाई अवैध वसूली के खिलाफ आवाज, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने उठाई अवैध वसूली के खिलाफ आवाज, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बदायूं। उचित दर विक्रेता संघ, ग्रामीण के बैनर तले कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। कहा कि उनका हर जगह उत्पीड़न किया जा रहा है। चाहे वो डिपो से राशन उठान का मामला हो या फिर राशन के सत्यापन का, हर जगह पर कोटेदारों से पैसे लिए जा रहे हैं, इसको लेकर शनिवार को कोटेदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
सदर तहसील के उझानी, कादरचौक, जगत और सालारपुर ब्लॉक के कोटेदार शनिवार को मालवीय आवास पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि गोदाम से कोटेदारों के लिए जो राशन दिया जाता है, उसे मय कट्टे के 52 किलो दिया जाता है, जबकि कट्टे का वजन अलग से होना चाहिए। गोदामों पर 10 रुपये प्रति क्विंटल पल्लेदारी ली जाती है, जबकि शासन की ओर से प्रत्येक गोदाम प्रभारी को पल्लेदारी दी जाती है। ऐसी स्थिति में कोटेदारों से ये लेना गलत है। उन्होंने मांग की कि अन्य प्रांतों की तरह बदायूं जनपद को भी दो सौ रुपये प्रति क्विंटल लाभांश (कमीशन) व होम डिलेवरी दी जाए, साथ ही जो राशन कार्ड बनाए और निरस्त किए जा रहे हैं, उसमें कोटेदार का कोई रोल नहीं होता, इसलिए उन्हें परेशान न किए जाए। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। बाद में वे डीएम से भी मिले। डीएम ने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर फगुनीराम, फूल सिंह, कन्यावती, किशनलाल, सत्यराम, लीलाधार, खलील अहमद, अलकार आदि मौजूद रहे।