{"_id":"5c6c2db2bdec2273a83bab1b","slug":"21550593458-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं भी अनशन पर बैठीं, बिल्सी का बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं भी अनशन पर बैठीं, बिल्सी का बाजार बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। शहर विधायक के रिश्तेदार सराफा व्यापारी के यहां हुई डकैती का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एलान किया है कि जब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाती, तब तक अनशन जारी रहेगा। महिलाएं भी अनशन पर बैठ गईं। देर रात तक व्यापारी वहीं पर डटे थे।
दो दिन पहले बदमाशों ने मुख्य बाजार निवासी सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के घर पर धावा बोल दिया था। आधा दर्जन बदमाश पीछे से सीढ़ी लगाकर उनके घर में घुस गए थे। जीने का गेट काटने के लिए उन्होंने गैस कटर का प्रयोग किया था। उसके बाद पूरे परिवार को असलहों के बल पर कब्जे में लेकर घर और उसी में स्थित दुकान से करीब छह लाख की नकदी समेत लगभग बीस लाख का माल लूट लिया था। बाद में व्यापारी ने दोबारा तहरीर देकर करीब छह लाख नकद और सवा करोड़ का माल ले जाने की बात कही थी। नगर में अब तक की यह सबसे बड़ी वारदात थी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन पुलिस तीसरे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को बिल्सी का पूरा बाजार बंद रखा। सुबह सभी व्यापारी महिलाओं के साथ एकत्र होकर नगर के मुख्य बंबा चौराहे पहुंचे। वहीं उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गया। सूचना पर एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और प्रभारी सीओ विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशन खत्म कराने और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। बताते हैं कि सीओ ने एक लाख के इनाम की घोषणा करने का भी आश्वासन दिया, लेकिन व्यापारी नहीं माने। व्यापारियों ने कहा है कि जब तक पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर देती, तब तक इस तरह अनशन चलता रहेगा। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार धीगड़ा, सीमा चौहान, अनुज वार्ष्णेय, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, शिवम उपाध्याय, गणेश गुप्ता, उमेश चंद्र, संजीव कुमार, अमित वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता, गीतांजलि, रश्मि वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, शैली, मधु, गीता, राजेश्वरी, विपिन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
----------------------
एसपी देहात बोले, जल्द होगा खुलासा
एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के यहां हुई लूटपाट का शीघ्र खुलासा होगा। इसके लिए कई टीमों को लगाया गया। कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। धैर्य रखने का समय है। पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
----------------------
किसान यूनियन ने भी किया समर्थन
बिल्सी। यहां हुए धरना में अपना समर्थन दे रहे भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चौधरी सौदान सिंह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार तक सराफा व्यवसायी के यहां हुई लूट की घटना का पुलिस प्रशासन ने खुलासा नहीं किया तो यूनियन इसको लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी।
---------------------
व्यापारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि बिल्सी में व्यापारी के यहां लूटकांड अत्यधिक दुखद है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो, ताकि व्यापारियों में सामान्य तौर पर अच्छा वातावरण बना रहे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि व्यापारी सरकार के साथ है, लेकिन बिल्सी जैसा लूटकांड व्यापारियों में भय पैदा कर रहा है। इसलिए जल्द से जल्द इन लुटेरों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राजीव रस्तोगी, ओमेंद्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अनिल मार्य, लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।