फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सलमान खान का पुतला फूंककर जताया विरोध

सलमान खान का पुतला फूंककर जताया विरोध

Sat, 23 Dec 2017 07:29 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान का पुतला फूंककर जताया विरोध
सलमान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। वाल्मीकि समाज पर अभिनेता सलमान खान की अभद्र टिप्पणी का मामला गरमा गया है। वाल्मीकि समाज और भारतीय कल्याण पार्टी ने नारेबाजी करके सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ रोष जताया। सलमान खान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज की ओर से राजेश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट तिराहे पर सलमान खान का पुतला फूंका गया। समाज के लोगों ने कहा कि एक चैनल पर कार्यक्रम में सलमान खान ने उनके समाज का उपहास उड़ाने वाली टिप्पणी की है। उनके साथ बैठी शिल्पा शेट्टी भी इस दौरान खिलखिलाती रहीं। जरूरी है कि दोनों कलाकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाए। कहा कि जब तक इन पर कार्रवाई नहीं होगी, वह सलमान खान की फिल्म नहीं चलने देंगे। इस आशय का ज्ञापन डीएम को भी सौंपा गया। उनसे कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

भारतीय कल्याण पार्टी के तत्वावधान में मालवीय आवास पर वाल्मीकि समाज पर जातिसूचक शब्द के विरोध में पुतला दहन व धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें शहीद भगत सिह संघ भी शामिल रहा। जिला प्रभारी करन राठौर ने कहा कि जातिसूचक शब्द से वाल्मीकि समाज में रोष है। सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने अनुसूचित जाति एक्ट 1989 का उल्लंघन किया है। किसी भी व्यक्ति को किसी समाज के बारे में गलत बोलने का अधिकार नहीं है। शहीद भगत सिंह संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वाल्मीकि समाज इसे सहन नहीं करेगा। मालवीय आवास से कचहरी तिराहा जाकर पुतला दहन किया व डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सचिन पाठक, एसके अनजाना, वीरपाल, अमरपाल, सुनीता, पूनम, सुशील जयलाल, अतुल पाठक और अनवर रजा नूरी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed