फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों का नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों का नामांकन

Wed, 01 Nov 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों का नामांकन
नामांकन पत्र भरने आए प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बुधवार को पर्चा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं नगर पालिका ककराला से तीन, नगर पालिका बिसौली से एक, नगर पालिका बिल्सी से एक निर्दलीय ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। जबकि नगर पंचायत उसहैत से सपा प्रत्याशी और नगर पंचायत मुडिया से दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कुल 171 सदस्य पदों के लिए भी नामांकन हुए।
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य चुनाव को लेकर बुधवार को नगर पंचायत उसहैत से सपा प्रत्याशी साबिया बेगम ने नामांकन कराया। वहीं नगर पालिका ककराला अध्यक्ष पद पर अब्दुल कादरी खां, असलम और गुलनाज बेगम ने निर्दलीय के रूप में ताल ठोकी है। नगर पालिका बिसौली से अध्यक्ष पद पर वसीम कुरैशी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया। बिल्सी नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर मदन लाल ने निर्दलीय नामांकन कराया। नगर पंचायत मुडिया से अध्यक्ष पद पर महेश गुप्ता और वीरेंद्र सिंह ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा।
विज्ञापन

उझानी। उझानी नगर पालिका परिषद सदस्य पद के लिए 19 लोगों ने पर्चा दाखिल किए। 20 लोगों ने पर्चों की खरीदारी भी की। अध्यक्ष पद के लिए तिलक भदवार, राजकमल गुप्ता, दुलीराम मौर्य और रफी अहमद ने पर्चे खरीदे। इनमें दुलीराम मौर्य की ओर से दो पर्चे खरीदे गए। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनिल यादव और उनकी पत्नी सुषमा, अशोक कुमार और उनकी पत्नी तो सदस्य पद के लिए नौ लोगों ने मंडी परिसर आकर राजस्व कर्मियों से पर्चे हासिल किए। पर्चों को लेकर मंडी परिसर में भीड़भाड़ भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नगर पंचायत रुदायन से अध्यक्ष पद पर अब तक केवल दो लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि आज अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, ऊषादेवी, रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, ऊदलसिंह, विमल कुमार, दशरथ कुमार एवं मुरली मनोहर के तीन सैट समेत कुल 11 लोगों ने नामांकन पत्रों को खरीदा। इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए राधा रानी और सदस्य पद के लिए 22 लोगों ने नामांकन पत्रों को खरीदा। बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद के लिए आज किसी ने नामांकन पत्र को नहीं खरीदा और न ही दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए 23 लोगों ने नामांकन पत्रों को खरीदा। यह जानकारी एसडीएम लाल बहादुर ने दी।
ककराला। सामान्य निकाय चुनाव के चौथे दिन ककराला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर एक महिला समेत तीन लोगों ने नामांकन कराया। जबकि सदस्य पद के लिए 15 नामांकन हुए। वहीं भाजपा नेता आदिल खान की पत्नी गुलरेज बेगम ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदा। दातागंज। तहसील परिसर में बुधवार को उसहैत नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। जबकि दातागंज में सदस्य पद के लिए 13, उसावां में सात, अलापुर में 11 ने नामांकन कराया। वहीं दातागंज से चार अध्यक्ष पद के लिए और सदस्य पद के लिए 18 पर्चे बिके, नगर पंचायत अलापुर में अध्यक्ष पद पर एक व सदस्य पद के लिए 28 पर्चे बिके, उसावां नगर पंचायत अध्यक्ष पर तीन और सदस्य पद पर छह पर्चे बिके। उसहैत में 22 पर्चे सदस्य पद के लिए बिके।
बिसौली। नगर पालिका बिसौली से अध्यक्ष पद का एक मात्र नामांकन हुआ। नगर पंचायत मुंडिया से भी अध्यक्ष पद के दो नामांकन हुए। फैजगंज बेहटा, सैदपुर, वजीरगंज से एक भी नामांकन नहीं हुआ। इसके अलावा सदस्य पद के कुल 59 नामांकन दाखिल किए गए। सदस्य और अध्यक्ष पद के कुल 61 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पालिका परिषद बिसौली से अध्यक्ष पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन कराया। जबकि नगर पंचायत मुंडिया से दो निर्दलीयों ने नामांकन किया। इसके साथ ही मुंडिया के निवर्तमान चेयरमैन जयपाल ने भी नामांकन पत्र खरीदा।

--------------------------
नामांकन दाखिल कराने आए प्रत्याशी की नोकझोंक
बदायूं। मंडी समिति में बुधवार को पर्चा जमा करने आए प्रत्याशी की वहां पर तैनात अधिकारी से नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी का आरोप था कि नामांकन करने के लिए वह सवा दो बजे पहुंचा, तो टेबल पर तैनात कर्मचारी ने नामांकन करने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने प्रत्याशी का नामांकन कराया। तब मामला शांत हुआ। सामान्य निर्वाचन चुनाव में पर्चा बिकने और जमा करने का समय सुबह 11 बजे से दिन में तीन बजे तक का है, लेकिन बुधवार को नगर पालिका बदायूं के वार्ड नंबर सात पर सदस्य पद का पर्चा जमा करने को लेकर आरओ और प्रत्याशी में जमकर नोकझोंक हो गई। टेबल पर तैनात आरओ का कहना है कि हमें जो लैटर मिला है उसके अनुसार हम को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया है। हम दो बजे के बाद में कोई भी पर्चा दाखिल नहीं करेंगे। इसकी सूचना एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य को हुई। उन्होंने नायब तहसीलदार को भेज तुंरत समस्या का समाधान कराने को कहा। नायब तहसीलदार ने बताया कि शिकायत मिली थी, जो सही पाई गई। सभी नामांकन तीन बजे तक होंगे। किसी प्रत्याशी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed