{"_id":"59f88a754f1c1bd9538ba14a","slug":"21509460597-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे दाखिल
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जांच करती महिला पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को पर्चा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं नगर पालिका बिसौली, नगर पंचायत गुलड़िया और रुदायन से एक-एक निर्दलीय ने नामांकन कराकर अध्यक्ष पद के लिए खाता खोल दिया। हालांकि नामांकन की शुरुआत सोमवार को सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल कर हुई थे। सदस्य पद के लिए अब तक 1000 से भी अधिक पर्चों की खरीदारी हुई।
अब तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस कारण किसी पार्टी की ओर अध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं हुआ है। मंगलवार को बिसौली नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए शुगम वार्ष्णेय ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया। नगर पंचायत गुलड़िया से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा की भाभी पुष्पा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया तो नगर पंचायत रुदायन से अध्यक्ष पद के लिए निर्मल कुमार शर्मा ने निर्दलीय के रूप में नामाकंन कराया। बदायूं में एक, उझानी में दो सदस्य पद, बिल्सी में चार, इस्लामनगर से 12 सदस्यों ने नामाकंन कराया। नगर पालिका दातागंज के सदस्य पद के लिए छह नामाकंन कराए गए, नगर पंचायत अलापुर में चार सदस्यों ने नामांकन कराया। नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर अख्तरी बेगम ने पर्चा खरीदा। नगर पंचायत सखानू में अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा बिका, जो जसीम अहमद ने खरीदा। नगर पंचायत कुवरगांव में सदस्य पद के लिए आठ पर्चे, नगर पंचायत गुलड़िया में सदस्य पद के लिए 11 पर्चे बिके। जबकि सदस्य पद के लिए 51 पर्चे बिके। नगर पंचायत रुदायन में अध्यक्ष पद के लिए भावना गुप्ता, देवेंद्र प्रकाश, रज्जन लाल सागर ने दो सैट, कपिल कुमार गुप्ता, रामपाल, केदार सिंह ने पर्चे खरीदे और सदस्य पद के लिए कुल 15 पर्चे बिके। इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कैसर जहां, फराह बी, जाहिदी बेगम, भावना, पूजा रानी ने और सदस्य पद के लिए 28 पर्चे खरीदे गए। बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार एवं नलिन कुमार एवं सदस्यों के लिए 26 पर्चे बिके। यह जानकारी यहां एसडीएम लाल बहादुर ने दी। उझानी नगर पालिका सदस्य पद के लिए 42 पर्चों की बिक्री हुई। नगर पालिका उझानी से सपा नेता रजनीश गुप्ता और उनके बेटे नितिन गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चे खरीदे। सराफ पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, मुन्नालाल गोस्वामी, रियासत अली खां और सद्दीक ने भी पर्चा खरीदा। सदस्य पद के लिए 42 लोगों ने पर्चों की खरीद की। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन कोई दावेदार नहीं पहुंचा। सदस्य के लिए चार लोगों ने पर्चे लिए। सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चे बिके और सदस्य पद के लिए 30 बर्चे बिके। दातागंज, अलापुर में 39 लोगों ने अध्यक्ष पद के पर्चे खरीदे, जबकि सदस्य पद पर 59 पर्चे बिके। नगर पंचायत मुंडिया, फैजगंज बेहटा, सैदपुर और वजीरगंज से एक भी नामांकन नहीं हुआ।