फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Wed, 01 Nov 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मेला ककोड़ा (बदायूं)। देवोत्थानी एकादशी पर मेला ककोड़ा पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। कइयों ने मेले में मौजूद साधु, संतों को भोज कराया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से श्रद्धालु मेला ककोड़ा पहुंच रहे हैं। देवोत्थानी एकादशी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए सोमवार रात भर श्रद्धालु डनलपों, बैलगाड़ियों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कारों से मेला ककोड़ा पहुंचते रहे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे से लोगों ने गंगा में डुबकी लगाना शुरू की, यह सिलसिला पूर्वाह्न तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार दान भी किया। मेले में साधुओं की मंडली भी जमी है, जिन्होंने अपने स्तर से भंडारे किए। दिउचरी वाले महाराज के आश्रम में यज्ञ के साथ संतों ने भंडारा किया।
विज्ञापन

----
गंगा में नहीं हुई बैरीकेडिंग
सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं के लिए नहाने को बनाए जाने वाले स्थल के चारों ओर बैरीकेडिंग की जाती थी। मगर अबकी अब तक बैरीकेडिंग नहीं की गई है। घाट पर मल्लाह की तैनाती भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खुले में शौच को जा रहे श्रद्धालु
मेला ककोड़ा में दुकानदार और हजारों परिवार डेरा जमाए हुए हैं। जिला पंचायत ने मेले में अस्थायी शौचालय बनाने का दावा किया था। मोबाइल शौचालय भी लगाए जाने थे। अब तक मेले में केवल दो अस्थायी शौचालय आए हैं। इससे श्रद्धालु खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
----
स्वच्छता का संदेश देने मेले में पहुंची एलईडी वैन
मेला ककोड़ा पहुंचे श्रद्धालु भले खुले में शौच को जा रहे हैं, लेकिन स्वच्छता के प्रचार में कोई कमी नहीं हैं। स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक एलईडी वैन मेले में पहुंच चुकी है, जिस पर टायलेट-एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई जा रही है।
मेला ककोड़ा में पहली सरकार के स्वच्छता अभियान का असर देखने को मिलेगा। नगर पंचायतों की ओर से मेले में जगह-जगह कूड़ेदान रखे जाएंगे, जो जिला पंचायत कैंप में पहुंच चुके है। सेक्टर के हिसाब से सफाई कर्मचारी इन कूड़ेदानों का इस्तेमाल करेंगे।
----
मीना बाजार, हलवाई चौक पर अतिक्रमण
शहर और कस्बे तो छोड़िए मेला ककोड़ा भी अतिक्रमण से अछूता नहीं रहा। यहां मेले में लगे मीना बाजार और हलवाई चौक रोड के दोनों ओर दुकानें लगी हैं। इन दुकानों के आगे फड़ वाले बैठ गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इन फड़ वालों को जिला पंचायत कर्मचारी और पुलिस ने बैठाया है, जो इनसे अवैध वसूली करते हैं। इस अतिक्रमण से मेले में भीड़ बढ़ने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी।
---
0000000000
मेले में सरकारी अस्पताल शुरू
मेला ककोड़ा में सरकारी अस्पताल शुरू हो गया है। मंगलवार को ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीज भी देखे। मगर अब तक एंबुलेंस मेले में अब तक नहीं पहुंची है।
------
सजी नाव बनी मनोरंजन का साधन
मेला ककोड़ा मे लोग सजी हुई नावों मे बैठ कर खूब आनंद ले रहे है। मेला मे कछला से लेकर फर्रूखाबाद तक नावों को मल्लाह लेकर आते है जिन्हें सजाने के लिए होड़ रहती है।

-----
कन्नौज के पहुंचे सपेरे
मेला ककोड़ा में कन्नौज तिर्वा के सपेरों की एक अलग बस्ती रहती है। मंगलवार को कई सपेरे मेले में घूमते देखे गए। बुजुर्ग रामनाथ ने बताया कि अब सांपों को पकड़ने पर सरकार ने सख्ती कर दी है। इसलिए बीन बजाने के साथ नाच गाना करते है। सांपों को पकड़ना और उन्हें दिखाकर लोगों का मनोरंजन करना हमारा पैतृक काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed