फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   213 couples tied the knot in a mass marriage ceremony.

Budaun News: सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूसरे के हुए 213 जोड़े

Sun, 25 Jan 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
213 couples tied the knot in a mass marriage ceremony.
रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकृत 225 जोड़ों में शनिवार को 213 जोड़ों ने अपने धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार विवाह किया। विवाह कार्यक्रम में 168 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए। 8 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया। 37 जोड़ों ने बौद्ध धर्म के अनुसार विवाह किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी रहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार की ओर से धनराशि 1 लाख रुपये प्रति जोड़ा कर दी गई है। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि गरीब पिता का इतनी भव्यता के साथ विवाह कराना एक सपना था, जो सरकार ने साकार किया है। लोग सोचते हैं कि हमारी पुत्री के विवाह में कोई गण्यमान्य व्यक्ति आ जाए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता बढ़ जाए, लेकिन आज गरीब कन्याओं के विवाह में जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी सम्मिलित हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब कन्याओं के हाथ पीले किया जा रहे हैं। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति का एक जीता जागता प्रमाण और सुंदर उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से पांच चयनित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री का वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनधियों ने बाल विवाह रोकने के प्रति जागरूता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विभागों की ओर से लगाई गई योजना विषयक प्रदर्शनी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, अशोक कुमार भारती, पूर्व विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव, जिलाधिकारी अवनीश राय, सीडीओ केशव कुमार अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।





डिग्री कॉलेज में मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त प्रांत से लेकर वर्तमान उत्तर प्रदेश तक के इतिहास, स्थापना और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोस्टर, भाषण व रंगोली प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में पायल माहेश्वरी प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में बबीता यादव व मंतशा अल्वी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, मंतशा अल्वी, अलीशा, हनी मुस्कान, क्रांति व सपना संयुक्त रूप से विजेता रहीं। संचालन शाहबुद्दीन अली ने किया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed