फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2100 kg of contaminated chhena sweets destroyed, eight samples sent for testing

Budaun News: 2100 किलो दूषित छेना मिठाई कराई नष्ट, जांच को भेजे आठ सैंपल

Thu, 16 Oct 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
2100 kg of contaminated chhena sweets destroyed, eight samples sent for testing
खराब छेना मिठाई नष्ट करवाती खाद्य एवं ​औष​धि विभाग की टीम। स्रोत- सूचना विभाग
बदायूं। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान विभाग ने 2100 किलो दूषित छेना मिठाई नष्ट कराई। साथ ही 224 लीटर सरसों तेल सीज कर दिया। इसके अलावा आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि टीम ने बराही दातागंज में नौशाद पुत्र दिलशाद की दुकान से छेना मिठाई का नमूना लिया। वहां पर करीब 2.52 लाख लाख रुपये की 2100 किलो छेना की मिठाई को नष्ट कराया। इसी प्रकार बिसौली के आसिफपुर रोड पर सैदर अली के वाहन से सरसों तेल का नमूना लिया। इसी दौरान करीब 36 हजार रुपये 224 लीटर तेल सीज किया।
विज्ञापन

बरेली रोड से आस मोहम्मद के वाहन से मिश्रित दूध का नमूना, बिनावर के विसेन साहू के प्रतिष्ठान से बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया। मौके पर 12 किलो बूंदी लड्डू और बर्फी नष्ट कराई गई। बिनावर के तयूब के प्रतिष्ठान से लौंज का नमूना लिया गया और साफ-सफाई में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में आरिफपुर नवादा स्थित मेसर्स कृष्णा डेयरी और बरेली रोड से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। समरेर दातागंज से चीनी से बने खिलौने का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया।

सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी आठ नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, खुशीराम, राजेंद्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिंद, करण सिंह, प्रमोद कुमार और सीमा यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed