{"_id":"6aeb9170b8033e91680c1930","slug":"205-youths-were-selected-at-the-job-fair-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176995-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोजगार मेले में 205 युवाओं का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोजगार मेले में 205 युवाओं का हुआ चयन
विज्ञापन
बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वीआईएमटी परिसर में रोजगार मेला लगा।
शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष सलोनी पाठक ने किया। मेले में 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 669 युवाओं ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 205 युवाओं का विभिन्न कंपनियों की ओर से चयन एवं शॉर्टलिस्ट किया गया।
मुख्य अतिथि ने अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार की उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ओमकार नाथ पांडेय, अजय प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।