फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, जल्द शुरू होगी नई इमरजेंसी

जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, जल्द शुरू होगी नई इमरजेंसी

Sun, 12 May 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, जल्द शुरू होगी नई इमरजेंसी
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और नई इमरजेंसी को चेक किया। कहा कि नई इमरजेंसी जल्द से जल्द शुरू की जाए, जिससे गंभीर मरीजों का तत्काल उपचार हो सके।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सबसे पहले सीटी स्कैन रूम का हाल देखा। इससे कुछ दूरी पर तैयार हो चुकी नई इमरजेंसी अभी शुरू नहीं हो पाई है। उसके शुरू करने के लिए सामने के दो पिलर गिराए जा रहे हैं, जिससे इमरजेंसी तक एंबुलेंस पहुंच सके। डीएम ने नई इमरजेंसी देखी और जल्द से जल्द उसे शुरू कराने के निर्देश दिए। उसके बाद वार्ड की व्यवस्था को देखते हुए सीएमएस और डॉक्टरों के साथ मीटिंग की। अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


नदारद मिले महिला अस्पताल के डॉक्टर
बदायूं। सीडीओ निशा अनंत ने शनिवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। अस्पताल के वार्ड में गंदगी मिली। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई को कहा है। वह लगातार महिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहीं हैं और कमियों को तलाश कर रहीं है। इसके बावजूद अस्पताल के कर्मचारियों में सुधार नहीं हो रहा है और न ही दलालों पर पाबंदी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed