फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लक्ष्मीपुर में पेड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से युवक की मौत

लक्ष्मीपुर में पेड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से युवक की मौत

Sun, 28 Apr 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर में पेड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से युवक की मौत
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर की साप्ताहिक बाजार में शनिवार को एक पेड़ का भारी भरकम हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने किसी तरह युवक के शव को पेड़ के नीचे से निकाला और देर शाम उसको दफन कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम लक्ष्मीपुर में आसफपुर-दबतोरी रोड पर तीन दिन साप्ताहिक बाजार लगती है। वहीं एक बड़ा पाकड़ का पेड़ खड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद लक्ष्मीपुर निवासी रिजवान (25) पुत्र सुलेमान उसी पाकड़ के पेड़ के नीचे अपने दोस्त जाकिर पुत्र जाफर और शानू पुत्र आशीन के साथ बैठा था। उसके दोस्त कुछ देर बाद पेड़ के नीचे से उठकर अपने घर चले गए। दोनों दोस्त अपने घर पहुंचे ही होंगे कि तभी अचानक पाकड़ के पेड़ का एक मोटा हिस्सा टूटकर रिजवान के ऊपर गिर गया, जिससे युवक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही युवक के परिवार वाले और गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद लोगों ने किसी तरह डाल को काटकर अलग किया और युवक के शव को निकाला। उसके बाद परिजन युवक के शव को घर ले गए। देर शाम उन्होंने रिजवान के शव को दफन भी कर दिया। युवक रिजवान बाजार से कुछ दूर स्थित अपना सेलर चलाता था।
विज्ञापन

--------
मुझे इस घटना की सूचना नहीं मिली थी। अगर ऐसा हुआ है तो लेखपाल को गांव भेजकर मामले की जांच कराएंगे और मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
-किशोर कुमार गुप्ता, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed