{"_id":"5ca5fc3abdec22146b5ecb26","slug":"201554381882-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्गी का दौरा पड़ने से ट्रैक पर गिरे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्गी का दौरा पड़ने से ट्रैक पर गिरे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मिर्गी की दवा लेकर घर लौट रहे वृद्ध को रेलवे लाइन पार करते समय दौरा पड़ गया। वह होश में आ पाता, उससे पहले ही उसके ऊपर से बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन गुजर गई। पड़ोसी गांव के व्यक्ति की सूचना के बाद रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी शिनाख्त खंजन प्रजापति के रूप में की। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में हादसा करीब साढ़े तीन बजे बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर गांव तिलियाखाता के नजदीक हुआ। इलाके के ही गांव बुटला दौलत निवासी खंजन प्रजापति (65) पिछले दो तीन साल से मिर्गी के दौरों की बीमारी से ग्रस्त था। उसका वितरोई के एक हकीम के यहां इलाज भी चला रहा था। वह पूर्वाह्न में दवा लेने के लिए हकीम के पास गया। घरवाले मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि ट्रैक पार करते समय ही खंजन को मिर्गी का दौरा आ गया था। पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। मृतक के बेटे अजय ने बताया कि बुटला के पूर्व प्रधान राजेश प्रताप ने उसे फोन किया। राजेश को मृतक की जेब में दवा का पर्चा मिला था। पर्चे में उसके पिता का नाम लिखा था। पुलिस ने शव को कब्जें में ले लिया है।