{"_id":"5ca5f78abdec2214204751b4","slug":"201554380682-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठा में आज से शुरू होगा रामनवमी मेला, लगे झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठा में आज से शुरू होगा रामनवमी मेला, लगे झूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाधा। क्षेत्र के गांव कोठा स्थित सिद्धबाबा मंदिर पर प्रतिवर्ष लगने वाला 53वां रामनवमी मेला शुक्रवार से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा।
मेला संरक्षक बाबा अजयदास महाराज ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेले में सर्कस, झूला, मौत का कुआं व दिन में ढोला और रात में संगीत पार्टी का आयोजन किया जाएगा। मेले में खाने-पीने व ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। मेला कमेटी का अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास को बनाया गया है। मेले मे सभी दुकानें सज चुकी हैं। क्षेत्र में मेला शुरू होने से बच्चों में उत्साह बना हुआ है, क्योंकि सप्ताह भर चलने वाला यह क्षेत्र का इकलौता मेला है, इसलिए पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। मेले में बच्चों व पुरुषों के साथ महिलाएं भी अच्छी खासी संख्या में पहुंचती हैं। मेला अध्यक्ष ने बताया कि मेले में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ब्यूरो