{"_id":"5c333c69bdec22570e790f50","slug":"201546861673-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने नृत्य से मनमोहा, मेधावी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने नृत्य से मनमोहा, मेधावी पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नृत्य से मनमोहा, मेधावी पुरस्कृत
उझानी (बदायूं)। राधाकृष्ण जूनियर हाईस्कूल का पहला वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक पेशकश से समा बांध दिया। नाटक के जरिये उन्होंने समाज में शैक्षिक माहौल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री श्री अग्रवाल और पालिका सदस्य रामप्रवेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की। उन्होंने कहा कि शैक्षिक माहौल को और बेहतर बनाने में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विशेष योगदान है। छात्राओं ने उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छवि, पलक, मोनिका, खुशबू और छात्रों में आर्यन श्रीवास्तव, टिंकू कुमार, उमेश कुमार और प्रिंस ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। छात्राओं का नृत्य भी मनमोहक रहा।
इससे पहले स्कूल के प्रबंधक रजनेश यादव ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की। पूर्व राज्यमंत्री अग्रवाल ने मेधावी छात्र और छात्राओं में गोल्डी, मुस्कान, पूजा, शिवानी, मोनिका, परी और झलक आदि को पुरस्कृत किया। स्कूल के अध्यक्ष सुरेश यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पालिका सदस्य अजय यादव, संतराम यादव, विपिन कुमार, रामऔतार, उमेश श्रीवास्तव, शिवम, रवि यादव, वीरेश, जितेंद्र और शैलेंद्र आदि मौजूद थे।