फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दहगवां को मिला नगर पंचायत का दर्जा, शासनादेश जारी

दहगवां को मिला नगर पंचायत का दर्जा, शासनादेश जारी

Tue, 13 Nov 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
दहगवां को मिला नगर पंचायत का दर्जा, शासनादेश जारी
सहसवान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दहगवां को शासन ने नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इधर, नगर पंचायत का दर्जा मिलने की खबर से वहां के लोगों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन

दहगवां की आबादी करीब 15 हजार है और यहां पर लगभग आठ हजार मतदाता है। आबादी के लिहाज से दहगवां को नगर पंचायत का दर्जा पहले ही मिल जाना चाहिए थे,लेकिन जनप्रतिनिधियों ने कभी गंभीरता से नहीं लिया,जबकि वहां की जनता लगातार नगर पंचायत की मांग करती आ रही थी। शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी दहगवां के रहने वाले हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया था कि वह दहगवां को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सो उन्होंने पिछले दिनों नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मिलकर दहगवां को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की। कहा था कि वह नगर पंचायत के दर्जे की सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करता है। विधायक की मांग पर मंत्री ने दहगवां को नगर पंचायत का दर्जा देने को हरी झंडी दे दी। सोमवार को शासन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया। प्रमुख सचिव की ओर से आदेश जारी हुआ है। जिसमें नगर पंचायत दहगवां में शमनपुर, कुबरी, नैनोल बागवाला, मुहम्मदुर कुढ़ई, दुर्गपुर जरीफनगर, दांदरा, आंतर और धर्मपुर टप्पा वैश को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद दहगवां की तस्वीर बदल जाएगी। वहां की जनता को हर सुविधाएं मिल सकेंगी। बोले-भाजपा का नारा ही सबका साथ-सबका विकास का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहगवां के तीन लोग बने हैं विधायक
बदायूं। नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग दहगवां के लोग काफी दिनों से करते आ रहे थे। बता दें कि इस गांव के रहने वाले उल्फत सिंह यादव, लाला अशर्फी लाल वैश्य और महेश चंद्र गुप्ता विधायक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed