{"_id":"5bb79fb9867a5534ee2bb315","slug":"201538760633-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह शिक्षण और कर्मचारी मिले गायब बीएसए ने किया निरीक्षण, तो हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह शिक्षण और कर्मचारी मिले गायब बीएसए ने किया निरीक्षण, तो हुई जानकारी
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। उन्हें कई जगह विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारी गायब मिले। प्राथमिक स्कूल फरीदपुर में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिली। उनका एक दिन का वेतन काटा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय की दीवार टूटी हुई थी। यहां ग्रामीणों ने आम रास्ता बना लिया था। बीएसए को निरीक्षण के दौरान दातागंज कस्तूरबा स्कूल छात्राएं गायब मिलीं। पूछने पर गायब छात्राओं को बीमार बताया गया।
बीएसए रामपाल सिंह ने दातागंज और समरेर ब्लॉक का निरीक्षण किया। समरेर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में किए गए निरीक्षण के दौरान फुलटाइम टीचर भावना विशिष्ट गैर हाजिर मिलीं। सौ छात्राओं में 11 अनुपस्थित थी। पठन पाठन भी ठीक नहीं था। विद्यालय में हर तरफ गंदगी फैली हुई थी। ऐसा ही हाल दातागंज बा स्कूल का था। यहां पर 22 छात्राएं अनुपस्थित मिलीं। स्टाफ ने छात्राओं को बीमार बताया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वार्डन माला चौहान अस्वस्थ होने के कारण अनुपस्थित रहीं। रसोइया विमलादेवी भी अनुपस्थित थीं। इस पर उसका स्पष्टीकरण मांगा। इधर प्राथमिक स्कूल फरीदपुर में शिक्षामित्र अंजली अनुपस्थित मिलीं उनका एक दिन का वेतन काट दिया। प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 64 में मात्र 27 बच्चे उपस्थित थे। इस पर प्रधानाचार्य को चेतावनी दी गई। बीएसए ने करीब एक दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर सुधार के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए।