फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिले में मलेरिया के साथ डेगूं बुखार पसार रहा पैर , छात्रा समेत छह और लोगों की मौत

जिले में मलेरिया के साथ डेगूं बुखार पसार रहा पैर , छात्रा समेत छह और लोगों की मौत

Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में मलेरिया के साथ डेगूं बुखार पसार रहा पैर , छात्रा समेत छह और लोगों की मौत
बुखार से मरने वालों की कुल संख्या 234 हुई
विज्ञापन


हेड
बुखार से छात्रा समेत छह और लोगों की मौत
जिले में मलेरिया के साथ डेंगू भी पसार रहा पांव, हर तरफ हाहाकार
डेंगू बुखार से दूसरी मौत का खुलासा
बुखार से मृतकों में उझानी के गांव सकरीजंगल के दो ग्रामीण शामिल
बीए की छात्रा दीक्षा में हुई थी डेंगू की पुष्टि, दिल्ली ले जाते समय दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बुखार के साथ जिले में डेंगू भी पैर पसारने लगा है। जिले में बुखार से एक छात्रा समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग मलेरिया और एक डेंगू बुखार का शिकार हुआ। जिले में डेंगू का यह दूसरा केस सामने आया है। इस तरह अब तक बुखार से मरने वालों की कुल संख्या 234 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग चाहकर भी बुखार पर काबू नहीं पा सका है।
उझानी। चौबीस घंटे में बुखार से दो लोगों की मौत उझानी ब्लॉक क्षेत्र के सकरीजंगल गांव में हुई। मरने वालों में कल्लू (55) और अंसार (52) हैं, जिन्हें चार-पांच दिन पहले बुखार आया था। चिकित्साधीक्षक निंरजन सिंह ने बताया कि दोनों ग्रामीण कमजोर थे। उनके परिजनों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

दातागंज। ब्लॉक दातागंज क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी मदनलाल की 15 वर्षीय बेटी पूनम को तीन दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसाझाग। जगत ब्लॉक क्षेत्र गांव रायपुर निवासी 40 वर्षीय टीकाराम को तीन से बुखार था। परिजनों ने टीकाराम का सरकारी अस्पताल में इलाज भी कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। मंगलवार हालात ज्यादा बिगड़ने पर घरवाले दिल्ली ले गए। जहां मंगलवार सुबह टीकाराम की मौत हो गई।
फोटो- 49
वजीरगंज। ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी विनीत शाक्य की छह वर्षीय बेटी दामिनी को चार दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले दो दिन तक गांव में झोलाछाप को दिखाते रहे। आरोप है कि झोलाछाप ठीक करने का आश्वासन देता रहा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन दामिनी को बरेली ले गए। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गुलड़िया। नगर पंचायत गुलड़िया निवासी मदनपाल की 17 वर्षीय बेटी दीक्षा को चार दिन पहले बुखार आया। कस्बे में इलाज कराने के बावजूद दीक्षा की हालत बिगड़ती गई तो परिजनों ने पहले उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। मदनपाल ने बताया कि बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने पर डॉक्टरों दीक्षा के खून जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हो गई। वहां भी फायदा नहीं हुआ तो परिजन बच्ची लेकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मुरादाबाद के पास दीक्षा ने दम तोड़ दिया।
----------
2141 रोगियों की किट से हुई जांच
बदायूं। मंगलवार को दो जिला स्तरीय और 36 ब्लॉक की टीमों ने बुखार के 2945 रोगियों का परीक्षण किया। इनमें 909 रोगियों का ब्लड सैंपल लिया गया। आरडीटी (रैपिड डायग्नोस्टिक किट) से 2141 रोगियों की जांच की गई। इनमें 462 पीवी और 127 पीएफ रोगी चिंहित किए गए। टीमों ने लगभग 4000 क्लोरीन गोलियों का वितरण किया गया।

अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुखार के कुल 30361 मरीजों का उपचार किया। सरकारी चिकित्सालयों में स्थापित फीवर क्लीनिक पर बुखार के 17645 मरीजों का उपचार किया गया। मलेरिया विभाग की ओर से गठित टीमों ने ब्योर, तजपुरा बड़ा, तजपुरा छोटा, गोविंद नगला, बरसुनिया, दियोरिया बौरा, गिधौल में लार्वीसाइडल और फॉगिंग कराई गई। प्रभावित ग्रामों में शुद्ध पानी के लिए किस प्रकार क्लोरीन गोलियों के उपयोग करना है। उसका तरीका बताया गया। बुखार से प्रभावित क्षेत्रों में आशा, एएनएम द्वारा क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर बुखार के रोगियों को चिंहित किया जा रहा है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed