{"_id":"5b2befcc4f1c1bc2378b524b","slug":"201529606092-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में तालाब का पानी खौला, मर रही मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में तालाब का पानी खौला, मर रही मछलियां
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तेज धूप और गर्मी से तालाबों का पानी खौलने लगा है। पानी गर्म होने की वजह से नवादा स्थित तालाब में पिछले तीन दिनों में करीब आठ क्विंटल मछलियां मर गईं। मछलियां मरने से पालन करने वाले बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि मछलियां करने से उनका हजारों का नुकसान हो गया। मरी मछलियों की दुर्गंध फैलने से आसपास के लोग परेशान हैं।
पिछले करीब एक महीने से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से तालाबों का पानी गर्म हो गया है। इसका सीधा असर तालाबों में रहने वाली मछलियों पर पड़ रहा है। पानी गर्म होने और उसमें आई आक्सीजन की कमी की वजह से मछलियां मरने लगी हैं। खालिद परवेज का नवादा स्थित तालाब कमरुल ने ठेके पर ले रखा है। कमरुल ने बताया कि तेज धूप में तालाब का पानी गर्म होने की वजह से पिछले तीन दिनों से लगातार मछलियां मर रही हैं। अब तक लगभग आठ क्विंटल मछलियां मर चुकी हैं। यही स्थिति नवादा स्थित सागर ताल की है। वहां करीब पांच क्विंटल मछलियां मर चुकी है। मछलियों के मरने से आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोग परेशान हैं।