फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान

नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान

Sat, 10 Mar 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान
फोटो-08 बीडीएन 40,41
विज्ञापन

सहसवान में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, लोग हैं परेशान
सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, नहीं हो रही है सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। नगर पालिका प्रशासन कस्बे में साफ-सफाई और नियमित कूड़ा उठान के दावे कर रहा है मगर नगर के कई धार्मिक स्थलों और प्रमुख स्थानों के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं।
नगर पालिका प्रशासन ने नगर के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर स्वच्छता और साफ सफाई के बड़े-बड़े कट आउट लगा रखे हैं। मगर नगर में नियमित साफ-सफाई और कूड़े का उठान न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है। इनसे उठ रही भीषण दुर्गंध से वातावरण दूषित हो रहा है। नगर के मुहल्ला नवादा में सरस्वती शिशु मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर मस्जिद के पास जहां दूषित पानी बह रहा है वहीं गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और खासकर मस्जिद में नमाज के लिए जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा प्रमोद इंटर कॉलेज के पास नाला चोक हो जाने से गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जिससे सड़क टूटने का खतरा बना हुआ है। नागरिकों ने पालिका प्रशासन से नगर में नियमित सफाई के साथ-साथ उचित तरीके से कूड़ा उठान कर उसे नगर से दूर डलवाने की मांग की है। जिससे नगर का वातावरण दूषित होने से बचा रहे।
विज्ञापन

-------------
दूषित जलापूर्ति से संक्रामक रोगों का खतरा
बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका परिषद प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था काफी लचर हो गई है। जिसके कारण लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी भी नहीं मिल पा रहा है। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि उनके घर में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। जिसके पीने से नगर के लोग संक्रामक रोगों के शिकार हो सकते है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया है मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने डीएम से शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आरटीआई से मांगा कार्रवाई का ब्योरा
उझानी। घंटाघर स्थित एक प्रतिष्ठान के स्वामी अभिनव सक्सेना ने परिसर में गंदगी को लेकर की गई शिकायतों के निस्तारण में देरी पर गुरुवार को पालिका कार्यालय पहुंचकर जनसूचना के अधिकार के तहत पत्र सौंपा। उन्होंने शिकायतों पर अब तक की कार्रवाई को ब्योरा भी मांगा। उनका कहना है कि पालिका प्रशासन ने शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-------------

फोटो-09 बीडीएन 31
औरंगाबाद में गंदगी से लोग परेशान
कुंवरगांव। ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में गंदगी पसरी है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जिससे रास्तों से लोगों का निकलना तक दूभर हो गया है। जगह - जगह जलभराव और गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिनसे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण रामकिशोर, वीरेंद्र, ग्रीषपाल, पप्पू, धानसिंह गीता देवी, राकेश, राधे मदनलाल शंकर आदि ने समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed