फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर बना श्मशान, आग में जिंदा जल गया युवक

घर बना श्मशान, आग में जिंदा जल गया युवक

Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
घर बना श्मशान, आग में जिंदा जल गया युवक
फोटो-31, 32, 33, 9
विज्ञापन


घर बना श्मशान, जिंदा जल गया युवक
संदिग्ध हालात में लगी आग, छानबीन में जुटी पुलिस, मृतक का भतीजा भी झुलसा, घर की दीवारें हुईं ध्वस्त
दो दिन पहले बड़े भाई ने की थी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)।
बुधवार रात को घर में लगी आग में गृहस्वामी सोते समय जिंदा जल गया। वहीं दूसरे कमरे में सो रहा उसका तीन साल का भतीजा झुलस गया। आग से घर में रखा लाखों का सामान जल गया। मकान की छत और दीवारें गिर गईं। मरने वाला युवक शराब पीने का आदी था। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दो दिन पहले मृतक के बड़े भाई ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर निवासी बुद्दनखां के दो बेटे बबलू और शाने आलम एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते है। दो दिन पहले फांसी लगाने की कोशिश करने पर शाने आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात उसकी पत्नी शबीना और तीन साल का बेटा मन्नान घर में सो रहे थे। जबकि 30 वर्षीय बबलू अपने कमरे में था। उसकी पत्नी मायके गई थी। रात में करीब 10.30 बजे अचानक बबलू के घर से आग की लपटें उठने लगीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जागे तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिले। आग की वजह से मकान की छत और दीवारें गिरने लगीं। बराबर वाले कमरे में सो रही बबलू की भाभी शबीना बेटे को लेकर जैसे-तैसे बाहर भागी। मगर आग की लपटों के बीच फंसे बबलू की जलकर मौके पर मौत हो गई। आग की चपेट में आकर मन्नान भी झुलस गया। इस बीच थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई। जिला मुख्यालय से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने बबलू का शव बाहर निकाला। झुलसे मन्नान को गांव के निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। आग से मकान की छत और दीवारें भी ध्वस्त होकर नीचे गिर गईं तो इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक शराब पीने का आदी था। रात में उसने शराब पी थी। मगर आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका। मामले की छानबीन की जा रही है।
---
कोट...............
घर में आग लगने का अब तक सही कारण पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच भी की जा रही है। दोनों भाइयों के बीच झगड़े की बात जरूर सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यप्रकाश सिंह,एसओ कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed