फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शपथ ग्रहण की तिथि नजदीक, तैयारियां तेज

शपथ ग्रहण की तिथि नजदीक, तैयारियां तेज

Sun, 10 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण की तिथि नजदीक, तैयारियां तेज
गांधी ग्राउंड के मेन गेट पर क‌िया जा रहा रंग। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। विजयी चेयरमैन और सदस्य पद प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को गांधी ग्राउंड मैदान पर होगा। नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले की 20 नगर निकाय के चेयरमैनों ओर काफी संख्या में सदस्यों को जिस तारीख का इंतजार था वह लगभग तय हो गई है। 12 दिसंबर को सभी चेयरमैनों और सदस्यों को गांधी ग्राउंड मैदान के अलावा उनकी संबंधित तहसीलों में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सफाई दुरुस्त की जा रही है। वहीं मुख्यद्वार को भाजपा के रंग में रंगा जा रहा है।

यहां नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा ने कहा कि शपथ ग्रहण के लिए गांधी ग्राउंड को चुना गया है। इसमें भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।
-------
कूड़े में लगाई आग
शपथ ग्रहण के लिए गांधी ग्राउंड में तैयारियों की जा रही है, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते यहां पर कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे है। सफाई के बाद में एकत्र हुए कूड़े में वहीं पर आग लगा दी गई। कर्मचारी कूड़े को एक जगह एकत्र करने की जहमत भी नहीं उठाते, जहां पर थोड़ा कूड़ा एकत्र होता है, वहीं पर आग लगा देते हैं।
विज्ञापन

----
विभिन्न तहसीलों में दिलाई जाएगी शपथ
विभिन्न तहसीलों में संबंधित नगर पालिकाओं और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसलिए वहां भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed