फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ककोड़ा मेले में च्प्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

ककोड़ा मेले में च्प्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Sat, 21 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ककोड़ा मेले में च्प्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
गंगा स्नान - फोटो : डेमो
बदायूं। नवंबर से शुरू होने वाले मेला ककोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के लिए पुलिस ने कमर कस ली हैं। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। स्नान घाट से लेकर कटरी इलाके तक खुराफातियों पर पैनी नजर रखने के लिए मंडल भर का पुलिस फोर्स मेले में तैनात रहेगा।
विज्ञापन

एसएसपी चंद्रप्रकाश मेला ककोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की है। मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए गैर जनपदों से फोर्स मांगा गया हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कोतवाली, 29 चौकी और कई चैक पोस्ट बनाए जाएंगे। मेले में 250 पुलिस कांस्टेबल, 250 होमगार्ड, 50 दरोगा, 50 एचसीपी, 10 घुड़सवार, 30 महिला आरक्षी, दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी गोताखोर की मांग की गई हैं। मेला नोडल अधिकारी एसपी सिटी कमल किशोर, मेला एसओ सत्यप्रकाश सिंह और मेला राजपत्रित अधिकारी सीओ उझानी भरत भूषण वर्मा को बनाया गया है। नोडल अधिकारी ने ने बताया कि मेला गंगा की कटरी में लगता है इसलिए कटरी इलाके में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मेले में श्रद्धालुओं की हर प्रकार से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। खुराफातियों को किसी दशा मे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed