{"_id":"598475054f1c1bad128b48ed","slug":"201501852933-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने की जानकारी दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने की जानकारी दी गई
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से कैंप कार्यालय पर बच्चों को राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने की जानकारी दी गई। बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत सस्वर गुनगुनाया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, शौर्य, शांति और समृद्धि का द्योतक और पावनता का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज हमारे देश की पहचान, आन, बान और शान है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हम सबकी प्रगति निहित है। राष्ट्रध्वज के सम्मान में हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, संगीता कश्यप, सौम्या शर्मा, दीप्ति शर्मा, कशिश शर्मा, पल्लवी शर्मा, नीलम कश्यप, कल्पना आदि मौजूद रहे।