फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोडवेज ने नहीं लिया सबक बसों में सुरक्षा मानक नहीं

रोडवेज ने नहीं लिया सबक बसों में सुरक्षा मानक नहीं

Fri, 23 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने नहीं लिया सबक बसों में सुरक्षा मानक नहीं
नहीं लिया सबक, रोडवेज बसों में सुरक्षा मानक नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
केस-1
समय दोपहर तीन बजे। रोडवेज की एक बस करीब 20 सवारियों को लेकर बदायूं डिपो से दिल्ली जाने के लिए तैयार खड़ी थी। इस बस में न तो अग्निशमन यंत्र था ओर न ही मेडिकल किट।
--
केस-2
समय दोपहर सवा तीन बजे। डिपो परिसर में एक अन्य रोडवेज बस खड़ी थी। दिल्ली जाने के लिए करीब 25 सवारियां बस में बैठी थी, परिचालक यात्रियों को बुलाकर बैठा रहा था। इस बस में भी न तो अग्निशमन यंत्र था न ही न मेडिकल किट।
विज्ञापन

--
ये है परिवहन निगम की बसों का हाल। बरेली में हुए सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत के बाद भी परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हुआ है। कहने को तो बस स्टैंड पर चालकों और परिचालकों के लिए एआरएम राजेश कुमार ने दिशा निर्देश का बोर्ड लगा रखा है, जिसमें 11 बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। इसमेें साफ लिखा है कि चालक बस में अग्निशमन यंत्र लेकर चले, प्रतिदिन अपातकालीन गेट चैक करे, मेडिकल किट पर ध्यान दे। बावजूद इसके इन सब सुरक्षा मानकों को नजरंदाज करके परिवहन निगम डग्गामार बसों को लंबे रूट पर दौड़ा रहा है। इन बसों में न तो फायर सिलेंडर लगा है, न ही मेडिकल किट। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है मुख्यालय के आदेश के बाद अग्निशमन यंत्र और मेडिकल किट की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यात्रियों बोले
- बरेली निवासी जीतू प्रजापति बदायूं डिपो की बस में आगरा जाने के लिए बैठे थे। रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बस खराब हो गई। जीतू का कहना है कि खटारा बस का संचालन करीब आधे घंटे बाद हो सका। इस बस में न तो अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था थी न ही मेडिकल किट की।
-टेलिकॉम कंपनी में काम करने वाले रियाज ने बताया कि वह रोजाना बदायूं-पीलीभीत अप-डॉउन करते है, अधिकतर बसों में फायर सिलेंडर और मेडिकल किट देखने को नहीं मिलती। उनका साफ कहना था कि बरेली के हादसे के बाद भी अधिकारी यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे है।

-------
जिम्मेदार बोले
अधिकतर बसों में अग्निशमन यंत्र और मेडिकल किट लगा दी गई है, जिनमें नहीं है उसके लिए डिमांड भेजी गई है। आपूर्ति होते ही बसों में लगा दी जाएंगी। बसों में लगे लोहे के जाल हटवा दिए गए है।
-राजेश कुमार, एआरएम- रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed