{"_id":"587b872f4f1c1b3b13efe0d8","slug":"20-vehicles-of-police-checking-invoices-fee-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेकिंग में 20 वाहनों का चालान, शुल्क भी वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चेकिंग में 20 वाहनों का चालान, शुल्क भी वसूला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर बरेली-मथुरा हाइवे पर चला अभियान
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने रविवार को बरेली-मथुरा हाइवे समेत दिल्ली रोड पर वाहनों में तलाशी अभियान चलाया। किसी वाहन में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या रकम नहीं मिली। इस दौरान तीन वाहनों को सीज किया गया और 20 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में चार प्वाइंट बनाकर वाहन चेकिंग शुरू की। कछला में प्रभारी निरीक्षक गोपीचंद्र यादव ने बरेली-मथुरा हाइवे पर वाहनों को चेक कराया। मंडी समिति मोड़, दिल्ली रोड स्थित अंबेडकर चौराहे और प्राइवेट बस स्टैंड पर वाहनों की तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कागजात नहीं मिलने पर तीन बाइक को सीज कर दिया। वाहन चेकिंग के दौरान छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। कोतवाल ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान अभी जारी रहेगा। होटलों में ठहरने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। उधर, मजिस्ट्रेट की अगुवाई में भी अफसरों की टीम ने नकदी बरामदगी के लिए हाइवे पर चेकिंग की।