{"_id":"6a04dd526b0f0050be0d5dc2","slug":"20-out-of-27-candidates-passed-the-driving-test-badaun-news-c-123-1-bdn1037-163771-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ड्राइविंग टेस्ट में 27 में से 20 अभ्यर्थी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ड्राइविंग टेस्ट में 27 में से 20 अभ्यर्थी पास
Thu, 14 May 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 14 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से चालक पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया गया। इस टेस्ट में कुल 27 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 20 अभ्यर्थी बस चलाने की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान एआरएम और अन्य अधिकारियों की टीम ने अभ्यर्थियों की ड्राइविंग स्किल, ट्रैफिक नियमों की जानकारी और बस नियंत्रण क्षमता को परखा।
टेस्ट के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल किया गया। अभ्यर्थियों को रिवर्स, पार्किंग और निर्धारित ट्रैक पर बस चलाकर दिखानी थी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट पास करने वाले 20 अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में लोनी में परिवहन विभाग के ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। टेस्ट की तारीख तय होने के बाद अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा। दोनों टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का ही चालक पद पर अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि चयनित चालकों को संविदा के आधार पर जिले के विभिन्न स्थानीय और लंबी दूरी के मार्गों पर तैनात किया जाएगा। इससे बसों के संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रोडवेज में चालकों की कमी को देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है।