फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 lakh stolen from cold store owner's house

कोल्ड स्टोर मालिक के घर से 20 लाख की चोरी

Fri, 21 Oct 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
20 lakh stolen from cold store owner's house
चोरी की घटना के बाद बदहवास ग्रहस्वामिनी - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। कस्बे में दीपक टॉकीज के नजदीक बुधवार रात चोरों ने कोल्ड स्टोर के मालिक के घर को निशाना बना लिया। चोर गेट का ताला तोड़कर मकान में घुस गए और दो लाख की नकदी समेत करीब 20 लाख का सामान चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ने मौका मुआयना किया और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के मुनीश शर्मा कोल्ड स्टोर चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा पुष्कर माधव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पदाधिकारी है। छोटा बेटा गोपाल माधव व उसकी पत्नी शिक्षक हैं। उनकी पत्नी कीर्ति भी अध्यापक है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार रात कोल्ड स्टोर मालिक वृंदावन गए थे। गोपाल अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे, जबकि पुष्कर माधव व उनकी मां घर पर थी। रात में दीपक टॉकीज में कीर्तन चल रहा था।
विज्ञापन

पुष्कर माधव भी घर में बाहर से ताला लगाकर कीर्तन सुनने चले गए थे। उनकी मां कीर्ति कमरे में सो रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे के बाद कुछ लोग बाहर का ताला तोड़कर घर में घुस गए और उन्होंने अलमारी का लॉक तोड़ लिया। उसमें रखे दो लाख रुपये और सोना-चांदी के जेवर समेत करीब 20 लाख रुपये की कीमत का सामान समेट कर ले गए। हमला होने के डर से कीर्ति चुपचाप लेटी रही। चोरों के जाने के बाद उन्होंने बेटे को कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की सूचना पर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। सुबह एफआईआर दर्ज कर ली गई। बृहस्पतिवार को फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शाम के समय एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस को टीम लगाकर इसकी छानबीन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed