फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 buses will be added to Delhi for Holi.

Budaun News: होली पर दिल्ली के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 बसें

Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
20 buses will be added to Delhi for Holi.
रोडवेज स्टैंड से संचालित होतीं बसें।संवाद
बदायूं। होली पर घर आने-जाने में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर 20 बसें अतिरिक्त चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्थानीय मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में निगम की कुल 129 व 43 अनुबंधित बसें संचलित हैं। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसों का संचालन किया जाता है। हाल में करीब 70 बसों का संचालन हो रहा है। चार मार्च को हाेली है, ऐसे में करीब एक सप्ताह पहले से लोग अपने घरों की ओर रुख करने लगेंगे। ऐसे में हर रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसी को देखते हुए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली रूट पर करीब 20 बसाें के बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं बस स्टैंड पर शिफ्ट के हिसाब से कर्मचारियों को लगाया जाएगा। एक मार्च से लगातार बसों का संचालन होगा। एक सप्ताह तक बनाए गए प्लान के हिसाब से ही चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी बसें सवारियां लेकर बस स्टैंड पर आएंगी, उन्हें तत्काल दूसरे मार्ग पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
प्रत्येक त्योहार की तरह इस बार भी परिवहन निगम की ओर से प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। योजना के तहत चार मार्च को होली पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहेगी। उन्हें लाने- ले जाने के लिए बसों को लगातार चलाया जाएगा। एक मार्च से लेकर आठ मार्च तक बसों का लगातार संचालन होगा। जो चालक-परिचालक लगातार ड्यूटी करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


होली पर बसों के संचालन की रूपरेखा बनाई जा रही है। सभी बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। जहां के यात्री सबसे ज्यादा होंगे, पहले वहां बस भेजी जाएगी। आनंद विहार और कौशांबी डिपो पर एक-एक कर्मचारी को लगाया जाएगा। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed