फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2 october special

जयंती पर गांधी और शस्त्री को याद किया, सत्य-अहिंसा का संकल्प लिया

Sat, 03 Oct 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
2 october special
गांधी जी की जयंती पर चरखा चलाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। महात्मा गांधी की 151 वीं और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को 116 वीं जयंती पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में दोनों महापुरुषों को डीएम कुमार प्रशांत ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांधी जी के द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि दोनों महापुरुषों का भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। गांधी जी को रविंद्र नाथ टैगोर ने महात्मा और सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्रपिता की उपाधि दी थी। डीएम ने गांधी नेत्र चिकित्सालय में ध्वजारोहण कर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस लाइंस में एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, सीओ उझानी, अनिरुद्ध कुमार सिंह, आरआई पंकज सिंह ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि गांधी सत्य और अहिंसा के उपदेशक थे। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. परवेज शमीम ने ध्वजारोहण किया। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। बीआरबी मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना, मदर एथीना स्कूल में प्रधानाचार्या पवित्रा यादव ने ध्वजारोहण किया। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्थापक रामबहादुर पांडेय ने गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उप्र कायस्थ परिवार की ओर से गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना, संस्थापक मनोज जौहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारती, चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज सक्सेना, महेश सक्सेना, राजेश सक्सेना ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। लाला लाजपतराय उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कारमेकलगंज में सैय्द सरवर अली, मोहम्मद बसीम खां ने श्रद्घांजलि अर्पित की। युवा संकल्प सेवा समिति के पुनीत कुमार कश्यप के तत्वाधान में डीसीबी चेयरमैन उमेश सिंह राठौर के आवास पर गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। जीलॉट पब्लिक स्कूल में विद्यालय केे डायरेक्टर अनिल बाबू ने ध्वजारोहण किया। वहीं गांधी-शास्त्री जयंती पर फिट इंडिया मुहिम के तहत राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय, गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। बांके बिहारी महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार गुप्ता साइकलिंग की।
विज्ञापन

शिक्षामित्र संघ ने किया सत्याग्रह उपवास, ज्ञापन दिया
गांधी-शास्त्री जयंती पर उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने जिलाध्यक्ष अमित शर्मा की अगुवाई में सत्याग्रह उपवास किया। अपनी मांगों के संबंध में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर ओमेंद्र शर्मा, गजेंद्र राजपूत, उमर कोषाध्यक्ष, जगतपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ राजनीतिक दल देश में फैला रहे नफरत
उप्र वक्फ विकास निगम के पूर्व चेयरमैन आबिद रजा ने गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया। आजादी की लड़ाई में हिंदू , मुस्लिम ,सिख ,ईसाई सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी जी के वक्त का हिंदुस्तान और आज के वक्त के हिंदुस्तान में जमीन आसमान का फर्क है। तब देश भले ही गुलाम था, लेकिन देश प्यार मोहब्बत और आपसी भाईचारे से चलता था। लेकिन आज कुछ राजनीतिक दल देश में नफरत फैला रहे हैं। इस मौके पर सभासद अनवर, कुक्कु वाल्मीकि हबीब खान, विराट वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि आदि रहे।

दो शब्द -शास्त्री जी के नाम ऑनलाइन हुई भाषण प्रतियोगिता
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उप्र कायस्थ परिवार ने ‘दो शब्द -शास्त्री जी के नाम’ ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इससे पहले सुबह शास्त्री चौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर एकत्र होकर माल्यार्पण किया और मिष्ठान वितरण कर उनकी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाई। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में उप्र कायस्थ परिवार के संस्थापक मनोज जौहरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज सक्सेना आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed