फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हुसैनपुर पुख्ता में रिजवान का शौचालय निकला सबसे अच्छा

हुसैनपुर पुख्ता में रिजवान का शौचालय निकला सबसे अच्छा

Sun, 30 Dec 2018 07:43 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
हुसैनपुर पुख्ता में रिजवान का शौचालय निकला सबसे अच्छा
हुसैनपुर पुख्ता में रिजवान का शौचालय निकला सबसे अच्छा
विज्ञापन

बदायूं। जिले में शौचालय बनने के साथ साफ-सुंदर रहें और उनका उपयोग हो इसके लिए भारत मिशन के अंतर्गत गांवों में स्वच्छता गौरव पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत एक गांव में सबसे स्वच्छ और सुंदर पांच शौचालयों का चयन किया जाता है। इनके मालिकों को सम्मानित किया जाता है।
रविवार को सिडको के चेयरमैन बीएल वर्मा एवं डीएम दिनेश कुमार सिंह ने हुसैनपुर पुख्ता में स्वच्छता गौरव पर्व मनाया। इस मौके पर बीएल वर्मा ने कहा कि बिना भेदभाव के सभी लोगों को स्वच्छ शौचालय, सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन निशुल्क दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के सबसे सुंदर एवं अच्छे पांच शौचालयों का चयन किया गया। इनमें प्रथम रिजवान, द्वितीय साबिर, तृतीय ऋषि, चतुर्थ धीरज सिंह एवं पंचम स्थान गुलाब सिंह को मिला। सिडको चेयरमैन और डीएम ने शौचालय स्वामियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने गांव को साफ सुंदर एवं स्वच्छ बनाएं। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान स्प्रे एवं फॉगिंग मशीन खरीदकर गांव में प्रत्येक सप्ताह स्प्रे एवं फागिंग कराएं। इस मौके पर गांव में सामूहिक भोज हुआ। जहां डीएम ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

खेलकूद प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें 100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान पर संतोष कश्यप, द्वितीय नैनसुख कश्यप एवं तृतीय स्थान पर सुरजीत रहे। 100 मीटर बालक दौड़ में मनोज प्रथम एवं संजू द्वितीय और बालिका दौड़ में रश्मिता प्रथम, कमलेश द्वितीय एवं रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। बीएम वर्मा ने प्रतिभागियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीएम ने 50 से 60 वर्ष उम्र के लोगों की 100 मीटर दौड़ कराई, जिसमें प्रथम स्थान पर रामलखन, द्वितीय पर अहिवरन एवं तृतीय पर सौदान सिंह रहे। लंबी कूद में प्रमोद प्रथम संतोष, द्वितीय नैनसुख एवं अवधेश तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं की दौड़ में गुड्डो देवी प्रथम स्थान पर रहीं। डीएम ने सभी दौड़ प्रतिभागियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल खेलना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed