फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं का अंबार, भटकते रहे शिक्षक

काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं का अंबार, भटकते रहे शिक्षक

Sat, 01 Sep 2018 10:05 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं का अंबार, भटकते रहे शिक्षक
फोटो - 55, 56
विज्ञापन


काउंसलिंग में अव्यवस्थाओं का अंबार, भटकते रहे शिक्षक
- सुबह नौ बजे का था समय 12 बजे प्रारंभ हुई प्रक्रिया
- भीषण गर्मी के चलते पार्कों में बैठे नजर आए शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। प्रदेश में करीब चालीस हजार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शनिवार से परवान चढ़ने लगी। नये शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शनिवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग की गई। देर शाम तक काउंसलिंग कराने वालों की लाइन लगी रहीं। करीब पौने सात सौ शिक्षकों ने अपनी काउंसलिंग कराई है। हालांकि विभागीय अधिकारी पूरा डाटा देने से बचते रहे। भारी अव्यवस्थाएं होने के कारण कई बार काउंसलिंग कराने वालों की दफ्तर के बाबुओं से तीखी नोकझोंक भी हुई। शासन ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि नव नियुक्त शिक्षकों को काउंसलिंग कराकर तीन या चार सितंबर तक ज्वाइनिंग दे दी जाए।
उसी क्रम में शनिवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग की प्रक्रिया नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों के समय से न पहुंचने के कारण काउंसलिंग निर्धारित समय से शुरू नहीं हो सकी। हालांकि कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी सुबह से ही बीएसए कार्यालय पहुंच गए थे। दोपहर करीब बारह बजे काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए काउंसलिंग के लिए कई काउंटर बनाए गए थे जहां पर नव नियुक्त शिक्षकों के मूल दस्तावेजों का जमा किया गया। महिला शिक्षकों के साथ उनके परिवार वाले भी थे, जिस कारण भीड़ अधिक थी। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी बीएसए/डीआईओएस राममूरत के अलावा बाकि अन्य पूरी टीम थी।
विज्ञापन

इंसेट ----
गेट खुलवाने को लेकर हुआ बवाल
काउंसलिंग का समय नौ बजे निर्धारित किया गया था। शिक्षक इससे पूर्व ही कार्यालय पहुंच गए लेकिन विभागीय कर्मचारी और अधिकारी निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंचे जिस कारण कार्यालय का मुख्य गेट खुलवाने को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed