फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत, भाई-बहन घायल

पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत, भाई-बहन घायल

Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत, भाई-बहन घायल
पेड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत, भाई-बहन घायल
विज्ञापन

बिल्सी-बदायूं रोड पर कुरऊ मोड़ पर हुआ हादसा, तेज गति में थी बाइक
चचेरे भाई को देखने बदायूं आ रहे थे भाई-बहन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बिल्सी-बदायूं मार्ग पर शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कुरऊ मोड़ पर एक बाइक के पेड़ से टकराने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसके भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका अपने चचेरे भाई को देखने बदायूं आ रही थी।
इस्लाम नगर निवासी नत्थू की पत्नी 35 वर्षीय निर्मला का मायका बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी दबिहारी शादी में है। उसके मामा की मौत हो चुकी है। उसकी मामी अपनी बेटी आरती के साथ उसके मायके में रहती हैं। पांच दिन पूर्व गढ़ी दबिहारी में आरती शादी थी। निर्मला उसी शादी समारोह में शामिल होने मायके आई थी। शुक्रवार सुबह उसके चचेरे भाई किशन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिवार वाले किशन को लेकर बदायूं आ गए थे। बाद में निर्मला को इसकी जानकारी हुई तो वह अपने चचेरे भाई मुकेश और चचेरी बहन मधु पत्नी मन्नू निवासी गंगा गढ़ सोरों के साथ बाइक से बदायूं जा रही थी। इसी बीच बेकाबू बाइक खेत में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। नतीजतन निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मधु और मुकेश घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया है। इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

इंसेट
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बदायूं। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे बरेली रैफर कर दिया गया है। युवक फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुआ था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सैंजनी निवासी 30 वर्षीय रूपेश पुत्र रजिस्टर के फुफेरे भाई मुजरिया इलाके के सिलारपुर गांव में रहने वाले शादी थी। गुरुवार को रूपेश अपने बुआ-फूफा को भात पहनाने की रस्म अदा करने गया था। वहां से रात करीब 11:30 बजे बाइक पर अपने घर लौट रहा था। उसके साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा निवासी रिश्तेदार मुकेश उर्फ मियां पुत्र साहब सिंह भी थे। रास्ते में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें रूपेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान कुछ पुलिस कर्मी कछला ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने घायल को सड़क पर तड़पता देखकर तुरंत गाड़ी रोक ली। पुलिस वाले घायल को सरकारी गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल ले गए और उसे भर्ती करा दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। रात करीब 12:30 बजे परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। वह घायल को गंभीर देखकर बरेली ले गए। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों के हवाले कर दिया। मृतक के दो बेटी और तीन बेटे हैं। उसकी पत्नी संतरा का रो-रोकर बुरा हाल है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed